सिरसा 10 जून (आरएनएस)। एमएलएसडी सोशल वेलफेयर ट्रस्ट के अध्यक्ष एवं सीएनसी न्यूज़ इंडिया चंडीगढ़ के एमडी दीपक शर्मा की माता स्वर्गीय श्रीमती सुदेश जी की दूसरी पुण्यतिथि पर पंचकूला स्थित पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस में श्रद्धांजलि सभा एवं लंगर-भंडारे के कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में राजनीतिक क्षेत्र से जुड़े लोगों, हरियाणा के ब्यूरोक्रेट्स एवं सामाजिक संस्थाओं से जुड़े लोगों ने स्वर्गीय श्रीमती सुदेश जी को अपने श्रद्धा सुमन अर्पित किए।
यहां आपको यह बता दे कि स्वर्गीय श्रीमती सुदेश जी ने अपना जीवन धार्मिक और सामाजिक कार्य को समर्पित किया हुआ था। उन्हीं की प्रेरणा से एमएलएलडी सोशल वेलफेयर ट्रस्ट का गठन साल 2007-8 में हुआ और लगातार ट्रस्ट ने सामाजिक कार्य करते हुए न केवल महिलाओं के जीवन में सुधार और उनके मान-सम्मान को बढ़ाने का काम किया बल्कि उन्हें आर्थिक रूप से सुदृढ़ बनाने की दिशा में भी काम किया। स्वर्गीय श्रीमती सुदेश के सुपुत्र दीपक शर्मा ने न केवल पत्रकारिता के क्षेत्र में जनहित के मुद्दों को उठाकर बीते दो दशक में अपनी एक अलग पहचान पूरे हरियाणा, पंजाब, चंडीगढ़ और दिल्ली में स्थापित की बल्कि समाज सेवा के क्षेत्र में भी बेहतर काम करके अपनी माता के सपनों को साकार किया है। साल 2024 में एमएलसीटी सोशल वेलफेयर ट्रस्ट की तरफ से गुरुग्राम में आयोजित नारी सम्मान समारोह में खुद स्वर्गीय श्रीमती सुदेश जी ने हरियाणा भर की 500 से ज्यादा महिलाओं को उनके उत्कृष्ट कार्यो के लिए सम्मानित किया था।
बुधवार को पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस पंचकूला में आयोजित हुए श्रद्धांजलि समारोह में पूर्व मंत्री चौधरी जसवंत सिंह बावल,फतेहबाद से विधायक बलवान सिंह दौलतपुरिया,वरिष्ठ रिटायर्ड आईएएस आलोक निगम, पब्लिक हेल्थ इंजीनियरिंग डिपार्टमेंट के प्रमुख अभियंता देवेंद्र दहिया,सिचाई विभाग के प्रमुख अभियंता सतबीर कादियान, पीएमडीए के चीफ इंजीनियर अमर सिंह,चीफ इंजीनियर डाक्टर जसवंत सिंह, चीफ इंजीनियर शैलेन्द्र सिंह, चीफ इंजीनियर प्रदीप पूनिया, एसई विजिलेंस माथुर जी,कार्यकारी अभियंता संकेत शर्मा,पंचकूला पुलिस के डीएसपी विक्रम नेहरा,पीडब्ल्यूडी पंचकूला के कार्यकारी अभियंता अरुण कुमार, यूवी ग्रुप ऑफ़ कम्पनीज के सीएमडी वरुण मेहता,अमृता वर्मा,संगीता बैंसला,निखिल हुडा, नरेन्द्र कटारिया, साहिल शर्मा, हरबान्स गिल,महेंद्र शर्मा,अनिल मिढ़ा, रमेश अरोड़ा समेत कई गणमान्य लोगो ने श्रदांजलि अर्पित की और उनके जीवन से प्रेरणा लेने का आह्वान किया
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

