सूरजपुर, 10 जून (आरएनएस)। आगामी मानसून 2026 के दौरान संभावित प्राकृतिक आपदाओं से बचाव एवं राहत व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से कलेक्टर सूरजपुर द्वारा संयुक्त जिला कार्यालय में कंट्रोल रूम स्थापित किया गया है।
छत्तीसगढ़ शासन राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग के निर्देशानुसार स्थापित इस कंट्रोल रूम का दूरभाष नंबर 07775-266116 निर्धारित किया गया है। इस कंट्रोल रूम के नोडल अधिकारी अपर कलेक्टर जगन्नाथ वर्मा को नियुक्त किया गया है। कंट्रोल रूम के सुचारु संचालन के लिए अधिकारियों एवं कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है। प्रात: 5:00 बजे से प्रात: 11:00 बजे तक सहायक ग्रेड-03 योगेश सिंह एवं भृत्य उमेश कुमार कार्य करेंगे।
जिला प्रशासन ने मानसून अवधि में आमजन से अपील की है कि किसी भी प्राकृतिक आपदा अथवा आपात स्थिति की सूचना तत्काल कंट्रोल रूम में दें, ताकि त्वरित राहत एवं बचाव कार्य सुनिश्चित किया जा सके।
0
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

