अम्बिकापुर, 12 जून (आरएनएस)। दुर्लभ एवं रेडियो एक्टिव वस्तु बेचने का झांसा देकर करोड़ों रुपये की ठगी करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह का पर्दाफाश करते हुए पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों पर एक व्यक्ति से 3 करोड़ 8 लाख 78 हजार रुपये ठगने का आरोप है। मामले में थाना गांधीनगर में अपराध दर्ज कर पुलिस ने सख्त कार्रवाई की।
पुलिस के अनुसार आरोपियों ने फर्जी दुर्लभ वस्तु और रेडियो एक्टिव पैकिंग बेचने का लालच देकर प्रार्थी को अपने जाल में फंसाया और चरणबद्ध तरीके से करोड़ों रुपये ऐंठ लिए। शिकायत मिलने के बाद गांधीनगर थाना पुलिस और साइबर सेल ने तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर जांच शुरू की। जांच के दौरान पुलिस की टीम पश्चिम बंगाल, वाराणसी और बिहार तक पहुंची। कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को पटना रेलवे स्टेशन से तथा एक आरोपी को वाराणसी से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार आरोपियों के कब्जे से एटीएम कार्ड, चेकबुक और मोबाइल फोन जब्त किए गए हैं। पूछताछ में करोड़ों रुपये की ठगी से जुड़े महत्वपूर्ण साक्ष्य मिले हैं। पुलिस आरोपियों के बैंक खातों और अन्य वित्तीय लेन-देन की भी जांच कर रही है। तीनों आरोपियों को न्यायालय में पेश कर न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया है। पुलिस का कहना है कि मामले में अन्य संलिप्त लोगों की भूमिका की भी जांच की जा रही है।
बंछोर
000
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

