New Delhi 12 June (Rns) /- तृणमूल कांग्रेस (TMC) एक बार फिर अपने भीतर चल रही कथित खींचतान और असंतोष को लेकर चर्चा में है। राजनीतिक बयानबाजी और नेताओं के आरोपों के बीच पार्टी की अंदरूनी एकता पर सवाल उठने लगे हैं। BJP राष्ट्रीय प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने तीखा हमला बोलते हुए कहा कि TMC में परिवारवाद और संगठन से ऊपर व्यक्तिगत प्रभाव बढ़ने से तनाव की स्थिति बन रही है।
शहजाद पूनावाला ने TMC पर निशाना साधते हुए कहा है कि जब किसी राजनीतिक दल में परिवार को प्राथमिकता दी जाती है और संगठन से ऊपर व्यक्तिगत रिश्तों को रखा जाता है, तो उसका असर सीधे पार्टी की एकता पर पड़ता है। उनका कहना है कि ऐसी स्थिति में SON Rise यानी परिवार के उत्तराधिकारी को आगे बढ़ाने की प्रवृत्ति बढ़ जाती है, जिससे संगठनात्मक संतुलन बिगड़ सकता है।

