रांची 12 जून (आरएनएस)। सिविल सर्जन कार्यालय, रांची में सिविल सर्जन डॉ. प्रभात कुमार की अध्यक्षता में एनएमटीसी नर्सिंग स्कूल की छात्राओं के लिए मादक पदार्थों एवं तंबाकू सेवन के दुष्प्रभावों पर एक दिवसीय प्रशिक्षण सह पेंटिंग प्रतियोगिता आयोजित की गई। कार्यक्रम में डॉ. प्रभात कुमार ने नशे और तंबाकू के सेवन से कैंसर, हृदय रोग, फेफड़ों की बीमारियों तथा मानसिक विकारों के बढ़ते खतरे के बारे में जानकारी दी। छात्राओं ने नशा मुक्ति एवं तंबाकू निषेध विषय पर आकर्षक पेंटिंग्स बनाकर जागरूकता का संदेश दिया। उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली तीन प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया। कार्यक्रम में नर्सिंग स्कूल की प्रधानाचार्या, शिक्षिकाएं, परामर्शी सुशांत कुमार एवं अन्य स्वास्थ्यकर्मी उपस्थित रहे।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

