रांची 12 जून (आरएनएस)। झारखंड कृषि व्यापार मेला 2026 का आयोजन 16 से 18 जून तक मोराबादी मैदान में किया जाएगा। तीन दिवसीय मेले में कृषि, पशुपालन, डेयरी, मत्स्य, बागवानी, सहकारिता विभाग, स्टार्टअप्स और कृषि प्रौद्योगिकी कंपनियां भाग लेंगी। मेले में कृषि यंत्रों का लाइव प्रदर्शन, किसान संवाद, तकनीकी सत्र, प्रदर्शनी, फूड कोर्ट और सांस्कृतिक कार्यक्रम आकर्षण का केंद्र होंगे। उद्घाटन मुख्यमंत्री और कृषि मंत्री की उपस्थिति में होगा, जबकि अंतिम दिन किसान संवाद, स्टार्टअप प्रस्तुतियां और समापन समारोह आयोजित किया जाएगा। यह मेला किसानों को नई तकनीकों, योजनाओं और बाजार से जोड़कर कृषि विकास को नई दिशा देने का प्रयास करेगा।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

