कोटद्वार,12 जून(आरएनएस)। अभ्युदय परिवार की ओर से आयोजित आओ सीखें कार्यशाला का समापन पुरस्कार वितरण एवं सम्मान कार्यक्रम के साथ हुआ। समारोह का उद्घाटन मुख्य अतिथि डॉ. एसपी. नैथानी, विशिष्ट अतिथि विनीता जखमोला, रामअवतार खंडेलवाल, भगवती सिंह, विक्रांत खंतवाल, प्रगति रावत और महिपाल सिंह ने प्रतिभागियों एवं प्रशिक्षकों को सम्मानित कर किया। संस्था की अध्यक्ष भावना वर्मा ने बताया कि कार्यशाला में 95 बच्चों और 35 महिलाओं ने विभिन्न गतिविधियों का प्रशिक्षण लिया। प्रतिभागियों ने कार्यशाला के दौरान सीखी गईं विधाओं को प्रस्तुत किया। बच्चों एवं महिलाओं की ओर से तैयार किए गए कार्यों की प्रदर्शनी भी लगाई गई। कार्यक्रम का संचालन मीना अधिकारी ने किया।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

