कोटद्वार,12 जून(आरएनएस)। भाबर क्षेत्र के अंतर्गत मिनी स्टेडियम मोटाढांक में मालिनी महोत्सव-2026 का रंगारंग आगाज हुआ। इस मौके पर आयोजित सुई धागा दौड़ में पुष्पा और कुसुम प्रथम स्थान पर रहीं। महोत्सव का उद्घाटन गोसेवा आयोग के अध्यक्ष डॉ. राजेंद्र अंथवाल, बाल भारती स्कूल के प्रधानाचार्य गिरिराज रावत, आशा डबराल और मोटाढाक व्यापार मंडल अध्यक्ष सुरेश मित्तल ने संयुक्त रूप से किया। महोत्सव के पहले दिन विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया, जिसमें प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया। सुई-धागा दौड़ प्रतियोगिता में पुष्पा, कुसुम ने प्रथम, हेमा, माया ने द्वितीय, श्वेता व पूनम ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। कार्यक्रम संयोजक क्षेत्रीय पार्षद सौरव नौटियाल ने बताया कि 16 जून तक होने वाले इस महोत्सव में वॉलीबाल, कबड्डी, हैवीवेट चैंपियनशिप सहित जूनियर एवं सीनियर वर्ग की विभिन्न खेल प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी। संचालन समाजसेवी डॉ. गौरव जोशी ने किया।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

