नई दिल्ली 13 June । वैभव सूर्यवंशी ने अपने बल्ले से धमाल मचाया और इसी कारण वह टीम इंडिया में आ गए हैं। अब उनका छोटा भाई भी तूफान मचाने को तैयार है। वैभव के छोट भाई आशीर्वाद ने समस्तीपुर के स्थानीय टूर्नामेंट में तूफानी शतक जमाया और इसके बाद उनका नाम चर्चा में आ गया है।
तेजपुर क्रिकेट अकादमी से खेलते हुए आशीर्वाद ने 87 गेंदों पर 103 रनों की पारी खेली है। उनकी पारी में 20 चौके और एक छक्का शामिल रहा है। इस पारी के दौरान उनका स्ट्राइक रेट 118.39 का रहा।
भाई के शतक पर वैभव का प्यार
अपने छोटे भाई की इस शानदार पारी पर वैभव को भी प्यार आ गया और उन्होंने सोशल मीडिया पर उनकी शतकीय पारी को लेकर खुशी जाहिर की। वैभव ने भाई की पारी पर उन्हें बधाई दी है। वैभव ने अपनी तूफानी बल्लेबाजी से हर किसी को हैरान किया है और उनका छोटा भाई भी इसी रास्ते पर चलता दिखाई दे रहा है।
वैभव ने भी बहुत ही कम उम्र में अपना जलवा बिखेरा था। महज 14 साल की उम्र में वह आईपीएल टीम राजस्थान रॉयल्स का हिस्सा बने थे और 15 साल की उम्र में उन्होंने डेब्यू किया था। आईपीएल-2026 में तो वैभव ने कमाल ही कर दिया। वह 776 रन बनाने के साथ इस सीजन सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बने और ऑरेंज कैप ले गए। हाल ही में उन्हें आयरलैंड और इंग्लैंड दौरे पर भारतीय टीम में चुना गया है। वह एशियाई खेलों की टीम में भी चुने गए हैं

