0 पहली बार रक्तदान करने वाले युवाओं में दिखा उत्साह
= सुरेश मिनोचा =
मनेंद्रगढ़ एमसीबी, 14 जून (आरएनएस)। विश्व रक्तदान दिवस के उपलक्ष्य पर दिनांक 14 जून भारतीय रेडक्रॉस सोसायटी जिला एमसीबी एवं लायंस क्लब मनेंद्रगढ़ के संयुक्त तत्वाधान में स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया ।
शिविर का उद्धघाटन CMO डा. संजय कुमार, रेडक्रॉस सोसायटी चेयरमैन शैलेश जैन एवं लायंस क्लब के अध्यक्ष कृष्णकांत ताम्रकार द्वारा किया गया ।
इस शिविर में 32 रक्तदाताओं ने रक्तदान कर जीवन रक्षा के पुनीत कार्य में अपना योगदान दिया । इस शिविर को सफल बनाने में मयंक गोयल , सुमित अग्रवाल ,डा. लवलेश गुप्ता, सुंदरलाल दुग्गड़ , डी के श्रीवास्तव, रामनरेश पटेल, नीरज अग्रवाल, आकाश अग्रवाल, गौरव गुप्ता, राजकुमार पांडेय, नरोत्तम शर्मा, कौशल अरोरा, सुयश गुप्ता, संजीव ताम्रकार, अनीश गुप्ता, संस्कार अग्रवाल, राजकुमार ताम्रकार, गणेश यादव, आकाश पोद्दार, विवेक जायसवाल एवं समस्त ब्लड बैंक कर्मचारी गणों का विशेष सहयोग रहा । सेंट्रल हॉस्पिटल मनेन्द्रगढ़ में स्थित ब्लड बैंक की शानदार व्यवस्था एवं पूरी टीम की लगन को देख कर आने वाले सभी रक्तदाताओं ने सराहा । पहली बार रक्तदान करने वाले युवाओं में बहुत उत्साह देखने को मिला ।
0

