कुशीनगर, 14 जून (आरएनएस)। मंत्री, कारागार उत्तर प्रदेश एवं प्रभारी मंत्री दारा सिंह चौहान का कल 15 जून दिन सोमवार को जनपद में भ्रमण कार्यक्रम प्रस्तावित है। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार प्रभारी मंत्री जनपद में आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में प्रतिभाग करेंगे तथा विकास एवं जनकल्याण से संबंधित गतिविधियों की समीक्षा करेंगे।
निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार प्रभारी मंत्री प्रात: 09:45 बजे सर्किट हाउस, गोरखपुर से प्रस्थान कर लगभग 11:00 बजे वाया-हाटा सर्किट हाउस, कुशीनगर पहुंचेंगे। इसके उपरांत पूर्वाह्न 11:30 बजे से जिला प्रशासनिक समन्वय समिति, कोर कमेटी की बैठक में सहभागिता करेंगे। बैठक के उपरांत मंत्री दोपहर 12:05 बजे डीपीआरसी भवन, रविन्द्र नगर, कुशीनगर पहुंचकर केन्द्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर सूचना विभाग एवं अन्य विभागों द्वारा आयोजित विकास प्रदर्शनी एवं विभागीय स्टालों का उद्घाटन, अवलोकन करेंगे। इस अवसर पर विभिन्न विभागों की जनकल्याणकारी योजनाओं, उपलब्धियों एवं विकास कार्यों से संबंधित प्रदर्शनी आमजन के लिए आकर्षण का केंद्र रहेगी। इसके पश्चात प्रभारी मंत्री केन्द्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में आयोजित सर्किट हाउस में 12.25 बजे से प्रेस वार्ता में सहभागिता करेंगे तथा सरकार की उपलब्धियों एवं जनहितकारी योजनाओं की जानकारी साझा करेंगे।
दोपहर बाद 1.30 बजे मंत्री कलेक्ट्रेट परिसर में आयोजित भारत संकल्प सम्मेलन में प्रबुद्ध जनों के साथ गोष्ठी एवं संवाद कार्यक्रम में प्रतिभाग करेंगे। इसके उपरांत कप्तानगंज विकास खण्ड में आयोजित “प्रशासन आपके द्वार” कार्यक्रम के अंतर्गत लगाए गए विभागीय स्टालों का निरीक्षण कर योजनाओं के क्रियान्वयन की समीक्षा करेंगे। तत्पश्चात लखनऊ के रवाना हो जाएंगे।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

