अयोध्या 14 जून (आरएनएस)। प्रदेश सरकार के स्वास्थ्य विभाग को मजबूत बनाने की नियत से प्रदेश के सभी सरकारी अस्पतालों मे ह्रदय रोगियों का जीवन सुरक्षित करने को लेकर सरकार ने गंभीर ह्रदय रोगियों के लिए त्वरित आराम लाने मे कारगर साबित बहुमूल्य इंजेक्शन जिसकी बाजार क़ीमत लगभग 50 हजार है. उसी इंजेक्शन को सरकार ने प्रदेश के सभी सरकारी अस्पतालो मे मरीजों के लिए नि:शुल्क उपलब्ध करवा दिया हैं. जिसका सर्वधिक लाभ आयोध्या जिला चिकित्सालय मे लगाया गया. वहीं जिला चिकित्सालय के प्रभारी ईएमओ डॉ आशीष पाठक ने बताया कि सरकार ने ह्रदय रोगियों के लिए प्राण दायक इंजेक्शन को उपलब्ध करवा कर सबसे बड़ी सौगात दी हैं. जिसका सीधा लाभ गरीब जनता को मिल रहा हैं. इसी क्रम मे रविवार को सुबह डियूटी पर रहें डॉ आशीष पाठक ने 75 वर्षीय रामा शंकर मिश्रा पुत्र विश्वनाथ मिश्रा निवासी रामपुर भगन थाना तारुन के ह्रदय के वाल मे ब्लाक होने के कारण उन्हें ह्रदयघात हुई जिसे गंभीरता से लेते हुए तत्काल मरीज को टेनेकेटा प्लेज का इंजेक्शन दिया गया जिसके लगते ही मरीज को त्वरित आराम मिल गया और उसे भर्ती कर लिया गया. डॉ पाठक ने बताया कि सेटमी यूनिट केयर के तहत लगने वाले इंजेक्शन के लिए सबसे पहले ईएमओ को तत्काल आर एम एल के ह्रदय रोग विभाग के विशेषग्य से सलाह लेते हुए इंजेक्शन कि डोज लगाई जाती जिसके लगते ही मरीज करीब तीन से चार घंटो के भीतर दोबारा अटेक नहीं आता और उसे हायर सेंटर तक ले जाया जा सकता हैं. वहीं इंजेक्शन उपलब्ध कराने मे डियूटी पर तैनात फरमासिस्ट उपेंद्र मणि त्रिपाठी का विशेष सहयोग रहा।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

