०अखिलेश को उनके 50वां रक्त दान पर यह सम्मान दिया गया।
गरियाबंद ,14 जून (आरएनएस)। विश्व रक्तदान दिवस के पावन अवसर पर गरियाबंद पुलिस विभाग के आरक्षक अखिलेश वैष्णव को उनकी उत्कृष्ट एवं अनुकरणीय सेवाओं के लिए राजभवन में आयोजित एक गरिमामय समारोह में महामहिम राज्यपाल द्वारा सम्मानित किया गया है। आरक्षक अखिलेश वैष्णव को यह सम्मान उनके द्वारा 50वां रक्तदान निरंतर और नि:स्वार्थ रक्तदान कार्यों के लिए प्रदान किया गया है। मानवता की मिसाल बने आरक्षक अखिलेश गरियाबंद जिले के थाना छुरा में पदस्थ आरक्षक अखिलेश वैष्णव पुलिस कर्तव्यों के साथ-साथ सामाजिक सरोकारों में भी हमेशा आगे रहते हैं। उन्होंने अब तक संकट के समय में कई जरूरतमंद मरीजों और आपातकालीन स्थितियों में लोगों की जान बचाने के लिए स्वेच्छा से रक्तदान किया है। उनकी इसी सेवा भावना और मानवीय कार्य के लिए गरियाबंद पुलिस अधीक्षक के द्वारा अखिलेश वैष्णव को बधाई देते हुए कहा कि यह सम्मान न केवल गरियाबंद पुलिस के लिए बल्कि पूरे जिले के लिए एक अत्यंत गौरव का क्षण है। अखिलेश ने यह सिद्ध किया है कि खाकी वर्दी सिर्फ कानून व्यवस्था की रक्षा ही नहीं करती, बल्कि मानवता की सेवा में भी सदैव तत्पर रहती है।
०००
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

