राजनांदगांव, 14 जून (आरएनएस)। जिले में नशे के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस चौकी तुमडीबोड़ ने अवैध शराब बिक्री करने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 18 पौवा देशी प्लेन शराब और बिक्री की रकम जब्त की है। आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है।
पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कीर्तन राठौर के मार्गदर्शन तथा नगर पुलिस अधीक्षक वैशाली जैन के पर्यवेक्षण में यह कार्रवाई की गई।
पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि ग्राम मचानपार स्थित मिलन दुकान के पास एक व्यक्ति अवैध रूप से शराब बिक्री कर रहा है। सूचना पर चौकी तुमडीबोड़ पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की और आरोपी को पकड़ लिया।
तलाशी के दौरान आरोपी सूरज राजपूत (25 वर्ष) निवासी ग्राम मचानपार, चौकी तुमडीबोड़ के कब्जे से एक सफेद प्लास्टिक बोरी में रखे 18 पौवा देशी प्लेन शराब (सुपर-36) तथा बिक्री की 300 रुपये नकद राशि बरामद की गई। जब्त शराब और नकदी सहित कुल जप्ती की कीमत 1,740 रुपये आंकी गई है।
पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध धारा 34(1) आबकारी एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर वैधानिक कार्रवाई की है।
इस कार्रवाई में चौकी प्रभारी उप निरीक्षक धनीराम नारगे, सहायक उपनिरीक्षक नंद कुमार फरदिया, आरक्षक लोकेश साहू, चंद्रशेखर यादव, थलेश देशमुख तथा चौकी तुमडीबोड़ स्टाफ की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
राजनांदगांव पुलिस ने कहा है कि जिले में अवैध शराब और नशे के कारोबार के खिलाफ अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।
०
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

