बालासोर (ओडिशा),14 जून(आरएनएस)। ओडिशा के बालासोर में श्रद्धालुओं को लेकर जा रही एक बस हादसे का शिकार हो गई. हादसा बालासोर जिले में सोरो पुलिस स्टेशन के तहत बिदु बाजार अदिरूपा पेट्रोल पंप के पास नेशनल हाईवे-16 पर हुआ. इस दौरान 50 से ज़्यादा आंध्र प्रदेश के श्रद्धालुओं को ले जा रही एक बस के रोड डिवाइडर से टकराने के बाद ड्राइवर की मौत हो गई. वहीं 20 से अधिक लोग घायल हो गए.
बस आंध्र प्रदेश के विजयनगरम से 50 से ज़्यादा श्रद्धालुओं को ले जा रही थी. श्रद्धालु पश्चिम बंगाल में अलग-अलग धार्मिक जगहों पर गए थे और वे विजयनगरम लौटने के दौरान यह हादसा हो गया. सूत्रों ने बताया कि सोरो पुलिस स्टेशन के पास अदिरूपा पेट्रोल पंप के पास बस के ड्राइवर ने गाड़ी पर से कंट्रोल खो दिया.
इससे बस डिवाइडर से टकरा गई. फलस्वरूप हादसे में बस के ड्राइवर की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि बाकी लोगों को स्थानीय लोगों, पुलिस और फायर विभाग के लोगों ने पास के अस्पताल पहुंचाया. इस बीच, पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है और हादसे की वजह का पता लगाने के लिए जांच कर रही है.
००
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

