०108 कट्टा धान और दो पिकअप वाहन जब्त, पुलिस की त्वरित कार्रवाई से सुलझा मामला
रायपुर,14 जून (आरएनएस)। जिले के तिल्दा-नेवरा क्षेत्र स्थित कृष्णा राइस मिल में हुई धान चोरी की वारदात का पुलिस ने महज 24 घंटे के भीतर खुलासा कर चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों के कब्जे से चोरी किया गया 108 कट्टा धान तथा घटना में प्रयुक्त दो पिकअप वाहन जब्त किए गए हैं। जब्त संपत्ति की कुल कीमत लगभग 10 लाख 82 हजार 740 रुपये बताई गई है।जानकारी के अनुसार, गांधी चौक तिल्दा निवासी दीनानाथ अग्रवाल ने 13 जून 2026 को थाना तिल्दा-नेवरा में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि 12-13 जून की दरम्यानी रात अज्ञात चोरों ने उनकी कृष्णा राइस मिल का ताला तोड़कर बड़ी मात्रा में धान चोरी कर लिया। शिकायत पर पुलिस ने अपराध दर्ज कर जांच शुरू की।मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक ग्रामीण श्रीमती श्वेता श्रीवास्तव सिन्हा ने आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी के निर्देश दिए। वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी तिल्दा-नेवरा के नेतृत्व में पुलिस टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण किया, आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले और तकनीकी साक्ष्यों के साथ मुखबिर तंत्र को सक्रिय कर जांच आगे बढ़ाई।जांच के दौरान मिले महत्वपूर्ण सुरागों के आधार पर पुलिस ने परवाना देवार, जितेन्द्र निषाद, रजत वर्मा तथा सब्बी अग्रवाल उर्फ रमेश कुमार अग्रवाल को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पूछताछ में चारों आरोपियों ने चोरी की वारदात को अंजाम देना स्वीकार कर लिया। उनकी निशानदेही पर पुलिस ने चोरी किया गया 108 कट्टा धान तथा घटना में प्रयुक्त टाटा एस वाहन क्रमांक सीजी 25 एयू 7682 और सीजी 04 पीडी 8673 बरामद कर लिया।पुसि ने सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक प्रक्रिया के तहत आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। मामले का त्वरित खुलासा पुलिस की बड़ी सफलता माना जा रहा है।
००
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

