लखनऊ-नोएडा 15 June (Rns) : Jewar Airport First Flight: नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के लिए आज 15 जून से यात्री उड़ानों की शुरुआत हो गई है. इंडिगो (IndiGo) की पहले दिन उद्घाटन के लिए तिहरा रूट (Lucknow-Noida-Bengaluru) तैयार किया है. पहली फ्लाइट लखनऊ से नोएडा पहुंची, जिसमें यूपी के 75 के करीब कारोबारी जेवर एयरपोर्ट पहुंचे. इसे वाटर कैनन सैल्यूट दिया गया. वहीं शाम को नोएडा एयरपोर्ट से लखनऊ के लिए उड़ान भरी जाएगी, जिसमें जेवर के 175 किसान लखनऊ जाएंगे. लखनऊ से नोएडा आने वाला विमान बेंगलुरू जाएगा. ऐसे में यह त्रिकोणीय रूट पूरा होगा.
नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट (जेवर) के इतिहास में सबसे पहली लैंडिंग करने वाली उद्घाटन उड़ान लखनऊ से नोएडा पहुंची. जेवर एयरपोर्ट पर टचडाउन करते ही इस विमान का भव्य वाटर कैनन सैल्यूट से स्वागत किया गया.
इसमें दिल्ली-एनसीआर, गाजियाबाद और पश्चिमी उत्तर प्रदेश के नामी बिजनेसमैन, उद्यमी और आम पैसेंजर्स शामिल हैं. इन लोगों ने पहली लैंडिंग फ्लाइट के लिए काफी पहले से अपनी टिकटें बुक कराई थीं.विमानन मंत्रालय, DGCA और एयरपोर्ट ऑपरेटर (Zurich Airport/NIAL) के कुछ शीर्ष अधिकारी भी इस पहली फ्लाइट में सफर कर रहे हैं.नोएडा में लैंड करने के बाद यही विमान बेंगलुरु के लिए रवाना हो जाएगा

