ग्वालियर 15 June (Rns) । मप्र रोड डेवलपमेंट कार्पोरेशन(एमपीआरडीसी) प्रदेश में मौजूद अपने 15 हजार किमी लंबे रोड नेटवर्क को और बेहतर करने की कवायद कर रहा है। स्टेट हाईवे, मेजर डिस्ट्रिक्ट रोड (एमडीआर) के साथ ही पुलों के विकास, बेहतर रखरखाव के साथ ही ट्रैफिक संचालन को सुगम बनाने के लिए नौ हजार किमी लंबी सड़कों का थ्रीडी सर्वे कराने की तैयारी की गई है। इसके लिए एशियन डेवलपमेंट बैंक से छठे चरण के अंतर्गत सड़कों की बेहतरी के लिए मिली राशि का उपयोग किया जाएगा।
इस सर्वे के अंतर्गत स्टेट हाईवे पर ट्रैफिक लोड, सड़कों की स्थिति का डेटा जुटाया जाएगा। इसके लिए कंसल्टेंट कंपनी को अधिकृत किया जाएगा, जो थ्रीडी कैमरों से लैस नेटवर्क सर्वे व्हीकल के माध्यम से सड़कों की थ्रीडी रिकार्डिंग करेंगी। अभी तक इस प्रकार का सर्वे गूगल जैसी कंपनियां अपने मैप फीचर को अपडेट करने के लिए समय-समय पर करती हैं

