Mumbai 15 June */- पश्चिम एशिया के युद्ध व डालर के मजबूत होने से देश में सोने चांदी की कीमतों में कभी गिरावट आती है तो कभी तेजी आ रही है। ऐसे में सोने-चांदी में निवेश करने को लेकर सभी वर्ग असमंजस में हैं। वहीं यही हाल शेयर बाजार में हैं। ऐसे में शहर में निवेश को लेकर लोगों का ट्रेंड कुछ बदला है। लोगों का बैंकों में एफडी करने का ट्रेंड बढ़ रहा हैं।
अंतरराष्ट्रीय बाजार में डालर मजबूत स्थिति में रहता है तब सोने के दाम देश में गिरते हैं। यदि सोना मजबूत यानि महंगा होता है तो डालर कमजोर होता है। वर्तमान परिस्थितियों में अमेरिका निवेश को अपने यहां बढ़ा रहा है। इस वजह से डालर मजबूत हो रहा है। जिससे देश में सोने-चांदी के भाव लगातार ऊपर नीचे हो रहे हैं। सीए पारेख के मुताबिक वर्तमान में सरकार भी नहीं चाहती कि सोना खरीदा जाए, जिससे डालर मजबूत हो

