कीव,15 जून। रूस और यूक्रेन के बीच घातक हमले जारी हैं। रविवार की रात रूस ने राजधानी कीव पर बैलिस्टिक मिसाइल हमलों की बौछार कर दी, जिसमें कीव के ऐतिहासिक पेचेर्स्क लावरा के मुख्य गिरजाघर को निशाना बनाया गया।
रिपोर्ट के मुताबिक, पेचेर्स्क लावरा यूक्रेन के सबसे महत्वपूर्ण धार्मिक और सांस्कृतिक स्थलों में से एक है, जो धूं-धूं कर जल रहा है। हमले में कई बहुमंजिला आवासीय इमारतें क्षतिग्रस्त हुई हैं और राजधानी में 5 लोग मारे गए हैं।
कीव पेचेर्स्क लावरा 11वीं शताब्दी में बना है। यह लगभग 975 साल पुराना है। एक भूलभुलैयानुमा मठ और गुफा परिसर, जिसमें यूक्रेन के कुछ सबसे पूजनीय तीर्थस्थल और अवशेष मौजूद हैं। यह गिरजाघर मूल रूप से 11वीं शताब्दी में विशाल मठ परिसर के हिस्से के रूप में बनाया गया था। इस पर हमले भी काफी हमले हो चुके हैं। यह तुरंत स्पष्ट नहीं हो पाया कि हमले में किसी धार्मिक वस्तु को नुकसान पहुंचा है या नहीं।
००
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

