पटना, 15जून (आरएनएस)। समस्तीपुर की लोकप्रिय युवा महिला सांसद शांभवी चौधरी का जन्मदिन उनके पटना आवास पर हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर भाजपा नेता सह सांसद प्रतिनिधि राकेश कुमार सिंह और समाजसेवी सह अधिवक्ता शुभम पराशर ने सांसद को माँ अंबिका भवानी की चुनरी, बाबा हरिहरनाथ का प्रसाद और अंग वस्त्र भेंट कर सम्मानित किया तथा जन्मदिन की बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य की हार्दिक शुभकामनाएं दीं। इस दौरान सांसद शांभवी चौधरी के पति एवं हिंदू न्यास बोर्ड सदस्य तथा महावीर मंदिर सचिव सायन कुणाल को भी अंग वस्त्र से सम्मानित कर बधाई दी गई। भाजपा नेता राकेश कुमार सिंह ने कहा कि आप ऐसे ही आगे बढ़ती रहें और समस्तीपुर सहित पूरे बिहार और देश में नाम रोशन करें। उन्होंने कहा कि सांसद शांभवी चौधरी लोकसभा में अपना पक्ष काफी मजबूती और बेबाक अंदाज में रखती हैं, यह हम सभी के लिए बहुत खुशी की बात है। कामना है कि बाबा हरिहरनाथ और माता रानी का आशीर्वाद आप पर हमेशा बना रहे। इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष मोनू सिंह, विकास सिंह, सनी सिंह, डोमन चौधरी, निरपेन्द्र जी, उज्जवल, आदित्य, अंकित कुमार, श्रीकांत, नितेश शर्मा सहित अनेक लोग उपस्थित थे। सभी ने सांसद को जन्मदिन की बधाई और शुभकामनाएं दीं।
0
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

