0 2234 किलो गांजा और 6500 मिलीलीटर नशीली सिरप का किया विनष्टीकरण
जगदलपुर,15 जून (आरएनएस)। बस्तर पुलिस ने मादक पदार्थों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में दर्ज 61 प्रकरणों में जप्त 2 करोड़ रुपये से अधिक मूल्य के मादक पदार्थों का विधिवत नष्टीकरण किया। इस दौरान 2234.648 किलोग्राम गांजा और 6500 मिलीलीटर नशीली सिरप को निर्धारित प्रक्रिया के तहत नष्ट किया गया।
पुलिस विभाग से मिली जानकारी के अनुसार नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी), नई दिल्ली के दिशा-निर्देशों के अनुरूप चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई। नष्ट किए गए मादक पदार्थों का कुल अनुमानित बाजार मूल्य 2 करोड़ 2 लाख 97 हजार 560 रुपये आंका गया है।
नष्टीकरण की पूरी प्रक्रिया पुलिस अधीक्षक बस्तर शलभ कुमार सिन्हा की अध्यक्षता में संपन्न हुई। इस दौरान नगर पुलिस अधीक्षक सुमित कुमार धोत्रे, उप पुलिस अधीक्षक सुमित चंद्रा सहित अन्य प्रशासनिक एवं विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।
जप्त गांजा को एनएमडीसी के फर्नेस भ_ी में जलाकर नष्ट किया गया, जबकि 6500 मिलीलीटर नशीली सिरप को निर्धारित सुरक्षा मानकों के तहत गड्ढा खोदकर नष्ट किया गया। इसके अलावा खाली प्लास्टिक बोतलों को पर्यावरणीय मानकों का पालन करते हुए रीसाइक्लिंग के लिए प्लास्टिक फैक्ट्री भेजा गया।
कार्यवाही के दौरान आबकारी विभाग, पर्यावरण विभाग, राजस्व विभाग, नगरनार थाना एवं नारकोटिक्स सेल के अधिकारी-कर्मचारी भी मौजूद रहे।
बस्तर पुलिस ने कहा है कि जिले में नशे के कारोबार के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और समाज को नशामुक्त बनाने के लिए सख्त कार्रवाई की जाती रहेगी।
०००
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

