बिलासपुर, 15 जून (आरएनएस)। ग्राम भनेसर में सार्वजनिक स्थान पर बटनदार चाकू लहराकर राहगीरों को डराने-धमकाने वाले एक युवक को मस्तुरी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के कब्जे से एक लोहे का बटनदार चाकू भी बरामद किया गया है।
पुलिस के अनुसार, 15 जून को सूचना मिली थी कि ग्राम भनेसर के मिशन स्कूल के पास एक युवक चाकू दिखाकर आने-जाने वाले लोगों को भयभीत कर रहा है। सूचना मिलते ही मस्तुरी पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और घेराबंदी कर आरोपी को पकड़ लिया।
गिरफ्तार आरोपी की पहचान विश्राम भेगरा (26 वर्ष), निवासी मिशन स्कूल के पास, ग्राम भनेसर, थाना मस्तुरी, जिला बिलासपुर के रूप में हुई है। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से एक लोहे का बटनदार चाकू बरामद कर गवाहों की उपस्थिति में जब्त किया गया।
पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आम्र्स एक्ट की धारा 25 और 27 के तहत अपराध दर्ज कर विधिवत गिरफ्तार किया तथा न्यायिक रिमांड पर न्यायालय में पेश किया। पुलिस ने कहा कि सार्वजनिक स्थानों पर हथियार लहराकर लोगों में भय पैदा करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।
०
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

