बिलासपुर, 15 जून (आरएनएस)। रतनपुर पुलिस ने जोगीअमराई क्षेत्र में फरसा और धारदार चाकू लहराकर राहगीरों को डराने-धमकाने वाले एक युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से एक फरसा और एक धारदार चाकू जब्त किया गया है।
पुलिस के अनुसार, पेट्रोलिंग के दौरान सूचना मिली कि जोगीअमराई स्थित बजरंगबली मंदिर के पास एक युवक हथियार लहराकर लोगों में भय का माहौल बना रहा है। सूचना मिलते ही थाना रतनपुर की टीम मौके पर पहुंची और घेराबंदी कर आरोपी को पकड़ लिया।
गिरफ्तार आरोपी की पहचान जागेश्वर पाव (20 वर्ष), निवासी जोगीअमराई, थाना रतनपुर, जिला बिलासपुर के रूप में हुई है। तलाशी के दौरान उसके पास से एक फरसा और एक धारदार चाकू बरामद किया गया, जिन्हें पुलिस ने जब्त कर लिया।
पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आम्र्स एक्ट की धारा 25 और 27 के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार किया तथा न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया।
इस कार्रवाई में थाना प्रभारी उपनिरीक्षक विष्णु यादव, प्रधान आरक्षक कौशल खुंटे और आरक्षक पवन ठाकुर की महत्वपूर्ण भूमिका रही। पुलिस ने कहा कि सार्वजनिक स्थानों पर हथियारों के प्रदर्शन और लोगों में भय पैदा करने वाले तत्वों के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा।
०
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

