बिलासपुर,15 जून (आरएनएस)। जिले में चलाए जा रहे ऑपरेशन प्रहारअभियान के तहत बिल्हा पुलिस और रेलवे विभाग की संयुक्त टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए भारी मात्रा में चोरी का कबाड़ और रेलवे सामग्री बरामद की है। कार्रवाई में करीब 14 लाख 25 हजार 500 रुपये मूल्य का कबाड़ और दो वाहन जब्त किए गए हैं। मामले में सात आरोपियों के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई की गई है।पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि बिल्हा क्षेत्र में एक कबाड़ कारोबारी भारी मात्रा में संदिग्ध कबाड़ वाहन में लोड कर रहा है। सूचना के आधार पर थाना बिल्हा पुलिस और रेलवे विभाग की संयुक्त टीम ने कबाड़ दुकान पर दबिश दी। मौके पर आरोपी इमरान कुरैशी अन्य लोगों के साथ कबाड़ लोड करते मिला।तलाशी के दौरान दुकान और वहां खड़े छोटा हाथी वाहन क्रमांक ष्टत्र10क्चक्क-3903 तथा पिकअप वाहन क्रमांक ष्टत्र10क्र्चं-1208 से रेलवे लाइन में उपयोग होने वाले लोहे के लाइनर, चाबियां, लोहे के एंगल, प्लेट, छड़, पाइप, कांटेदार तार सहित बड़ी मात्रा में कबाड़ बरामद किया गया। पूछताछ के दौरान आरोपी सामान से संबंधित कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सके।पुलिस ने कुल 83 क्विंटल 15 किलोग्राम लोहे का कबाड़ और दोनों वाहनों को जब्त किया है। जब्त सामग्री और वाहनों की कुल अनुमानित कीमत 14.25 लाख रुपये आंकी गई है।कार्रवाई में इमरान कुरैशी सहित सात लोगों को आरोपी बनाया गया है। पुलिस के अनुसार मुख्य आरोपी लंबे समय से चोरी का कबाड़ खरीदने और संग्रहित करने का काम कर रहा था। आरोपियों के खिलाफ धारा 35(1)(ड) बीएनएसएस, 303(2) बीएनएस तथा रेलवे संपत्ति (अनधिकार कब्जा) अधिनियम की धारा 3 के तहत कार्रवाई की गई है।पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जिले में अवैध कबाड़ कारोबार और चोरी की संपत्ति की खरीद-फरोख्त पर लगातार निगरानी रखी जा रही है। ऑपरेशन प्रहार के तहत आगे भी ऐसी कार्रवाई जारी रहेगी।इस कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक तोपसिंह नवरंग, उपनिरीक्षक जी.एल. चंद्राकर, पीएसआई करन राज बघेल, आकाश बंजारे, प्रीति पैकरा तथा पुलिस टीम के अन्य जवानों की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
००
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

