New Delhi 16 June (Rns) /- केरल में शिगेला से मरने वालों की संख्या बढ़ रही है। केरल के स्वास्थ्य विभाग ने सोमवार को शिगेला संक्रमण से 2 और मौतों की पुष्टि की, जिससे राज्य में इस बीमारी से मरने वालों की कुल संख्या बढ़कर 5 हो गई है। केरल का स्वास्थ्य विभाग शिगेला से ग्रसित बीमार लोगों को खास ध्यान रख रही है।
अधिकारियों के अनुसार, मलप्पुरम जिले के पूक्कोट्टूर के रहने वाले 7 वर्षीय अर्जव ने कोझिकोड सरकारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल में सोमवार को इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। अधिकारियों के अनुसार अर्जव को बुखार और दस्त की शिकायत के बाद 12 जून को अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां बाद में उसमें शिगेला संक्रमण की पुष्टि हुई।
स्वास्थ्य विभाग ने यह भी पुष्टि की कि त्रिशूर जिले के कोडकारा के रहने वाले 43 वर्षीय व्यक्ति की 13 जून को हुई मौत भी संक्रमण के कारण हुई थी। स्वास्थ्य सेवा निदेशालय के आंकड़ों के अनुसार, सोमवार को तिरुवनंतपुरम, कोल्लम, त्रिशूर, मलप्पुरम, कन्नूर और कोझिकोड जिलों से शिगेला के 8 नए मामले सामने आए। इस साल राज्य में शिगेला के मामलों की कुल संख्या बढ़कर 147 हो गई है, जिनमें से 71 मामले जून में दर्ज किए गए

