New Delhi 16 June (Rns) /- पूर्व भारतीय क्रिकेट कप्तान सौरव गांगुली के घर ईडी का छापा (ED raids Sourav Ganguly house!) मारने वाली खबरों ने दादा के साथ उनके फैंस को भी होश उड़ाकर रख दिया। फेसबुक पेज और डिजिटल मीडिया प्लेटफार्म पर सौरव गांगुली के घर ईडी का छापा मारने वाली खबरें प्रसारित की गई। अब सौरव गांगुली ने कोलकाता के ठाकुरपुकुर थाने में एक फेसबुक पेज और डिजिटल मीडिया प्लेटफार्म के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। शिकायत में उन्होंने फेसबुक पेज ‘सौरव गांगुली फैंस’ और डिजिटल मीडिया प्लेटफार्म ‘स्पोर्ट्सविकी’ (Sportzwiki) का नाम लिया है। दादा ने आरोप लगाया कि उनके बारे में झूठी और मानहानिकारक खबरें फैलाई जा रही हैं। कोलकाता पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
सौरव गांगुली ने 15 जून 2026 को कोलकाता के ठाकुरपुकुर थाने में औपचारिक शिकायत दर्ज कराई। गांगुली का आरोप है कि संबंधित पेज पर उनके बारे में भ्रामक और मानहानिकारक सामग्री प्रसारित की जा रही है। इससे उनकी प्रतिष्ठा को नुकसान पहुंच रहा है। पूर्व क्रिकेट कप्तान ने पुलिस से पेज संचालकों की पहचान करने, सामग्री के स्रोत की जांच करने और जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है।

