ग्वालियर 16 June (Rns) । वर्षा की पहली फुहार के साथ ही शहर के आसपास के पिकनिक स्पॉट, बांध और वाटर फॉल लोगों को आकर्षित करने लगते हैं, लेकिन यही आकर्षण ग्वालियर में जानलेवा साबित हो रहा है। हाल ही में तिघरा बांध के प्रतिबंधित क्षेत्र में गजराजा मेडिकल कॉलेज (जीआरएमसी) के दो छात्रों की डूबने से हुई दर्दनाक मौत ने एक बार फिर प्रशासन के सुरक्षा दावों की पोल खोल दी है। यह कोई पहला मामला नहीं है।
हर साल ऐसे हादसे तिघरा बांध से लेकर दूसरे वाटर फॉल और शहर के आउटर में स्थित खुली पड़ी खदानों में होते हैं। 22 दिन में सिर्फ तिघरा बांध में डूबने से ही चार मौत हो चुकी हैं। अब मानसून भी दस्तक देने वाला है और ऐसे में वर्षा के मौसम में लोग पिकनिक मनाने के लिए इन स्पॉट पर पहुंचना शुरू हो जाएंगे। हर साल लोगों की जान जाती है, लेकिन न सिस्टम को परवाह है न ही जनता ही आम लोग भी ऐसे स्थानों पर जाने के दौरान सावधानी व नियमों का पालन करते हैं। इस कारण हादसे बार-बार होते हैं

