रायपुर, 13 जुलाईं (आरएनएस)। राजधानी रायपुर में जनशिकायत मिलते ही नगर निगम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए जयस्तंभ चौक के समीप खुले नाले के चैंबर को सुरक्षित बना दिया। नगर निगम के जोन क्रमांक-4 की टीम ने मौके पर पहुंचकर आवश्यक मरम्मत कार्य कराया और चैंबर पर ढक्कन लगाकर उसे पूरी तरह कवर कर दिया।
नगर निगम अधिकारियों के अनुसार, जयस्तंभ चौक के पास नाले का चैंबर खुला होने की शिकायत प्राप्त हुई थी, जिससे राहगीरों के लिए दुर्घटना का खतरा बना हुआ था। शिकायत मिलते ही जोन-4 की टीम ने मामले को गंभीरता से लेते हुए तत्काल स्थल का निरीक्षण किया और आवश्यक सुधार कार्य शुरू कराया। मरम्मत के बाद चैंबर पर मजबूत ढक्कन लगाकर उसे सुरक्षित कर दिया गया। नगर निगम ने कहा कि नागरिकों की शिकायतों का त्वरित समाधान प्राथमिकता है और सार्वजनिक सुरक्षा से जुड़े मामलों में बिना विलंब कार्रवाई सुनिश्चित की जा रही है।
बंछोर
०००
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

