० राष्ट्रीय चिकित्सा आयोग (हृरूष्ट) ने 50 एमबीबीएस सीटों वाले शासकीय मेडिकल कॉलेज को दी स्वीकृति
जशपुर, 13 जुलाई (आरएनएस)। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय की पहल और सतत प्रयासों से जशपुर जिले को एक बड़ी सौगात मिली है। राष्ट्रीय चिकित्सा आयोग (एनएमसी) के मेडिकल असेसमेंट एंड रेटिंग बोर्ड (रू्रक्रक्च) ने शासकीय मेडिकल कॉलेज जशपुर-कुनकुरी की स्थापना के लिए 50 एमबीबीएस सीटों के साथ शैक्षणिक सत्र 2026-27 हेतु औपचारिक लेटर ऑफ परमिशन (रुशक्क) जारी कर दिया है।
12 जुलाई 2026 को जारी इस स्वीकृति पत्र के अनुसार, पं. दीनदयाल उपाध्याय मेमोरियल हेल्थ साइंस एवं आयुष विश्वविद्यालय से संबद्ध यह मेडिकल कॉलेज अब वर्ष 2026-27 से 50 विद्यार्थियों के प्रवेश के साथ शुरू होगा।
इस स्वीकृति के साथ जशपुर जिले के विद्यार्थियों को अब मेडिकल शिक्षा के लिए दूसरे शहरों पर निर्भर नहीं रहना पड़ेगा। स्थानीय स्तर पर गुणवत्तापूर्ण चिकित्सा शिक्षा उपलब्ध होने के साथ-साथ जिले में स्वास्थ्य सेवाओं को भी नई मजबूती मिलेगी। मेडिकल कॉलेज के संचालन से विशेषज्ञ चिकित्सकों की उपलब्धता बढ़ेगी तथा रोजगार के नए अवसर भी सृजित होंगे।
मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने कहा कि राज्य सरकार प्रदेश के दूरस्थ और आदिवासी क्षेत्रों में शिक्षा एवं स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार के लिए निरंतर कार्य कर रही है। जशपुर में मेडिकल कॉलेज की स्थापना इस दिशा में एक ऐतिहासिक उपलब्धि है, जिससे पूरे सरगुजा संभाग सहित आसपास के क्षेत्रों के लोगों को दीर्घकालिक लाभ मिलेगा।
राष्ट्रीय चिकित्सा आयोग द्वारा जारी अनुमति पत्र में मेडिकल कॉलेज को निर्धारित सभी मानकों एवं शर्तों का पालन करते हुए संस्थान के संचालन की अनुमति प्रदान की गई है।
मुख्य बिंदु:
जशपुर-कुनकुरी में शासकीय मेडिकल कॉलेज को मिली स्वीकृति।
शैक्षणिक सत्र 2026-27 से 50 एमबीबीएस सीटों पर प्रवेश।
एनएमसी के मेडिकल असेसमेंट एंड रेटिंग बोर्ड (रू्रक्रक्च) ने जारी किया लेटर ऑफ परमिशन (रुशक्क)।
मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय की पहल से जशपुर को मिली ऐतिहासिक सौगात।
जिले में चिकित्सा शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं को मिलेगा नया आयाम।
००००
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

