New Delhi 16 June (Rns) । भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी स्लोवाकिया की राजधानी ब्रातिस्लावा पहुँचे, जहाँ प्रवासी भारतीयों और स्थानीय नागरिकों ने उनका ऐतिहासिक और भव्य स्वागत किया। यह किसी भी भारतीय प्रधानमंत्री की स्लोवाकिया की पहली आधिकारिक यात्रा है। इस यात्रा को भारत और स्लोवाकिया के द्विपक्षीय संबंधों को एक नई ऊँचाई पर ले जाने और वहाँ रह रहे भारतीय समुदाय की प्राथमिकताओं व हितों को मजबूत करने की दिशा में एक बेहद सकारात्मक कदम माना जा रहा है। आगमन पर प्रधानमंत्री मोदी का अभिनंदन स्लोवाकिया की पारंपरिक कला के अनुसार ‘रोटी और नमक’ भेंट करके किया गया।
विदेशी कलाकारों ने गाया ‘वंदे मातरम’, पीएम ने की तारीफ
प्रधानमंत्री मोदी के स्वागत के लिए ब्रातिस्लावा के ग्रैंड होटल में सांस्कृतिक कार्यक्रमों का विशेष आयोजन किया गया था। इस दौरान स्लोवाक लोक समूह ‘लुक्निका एन्सेम्बल’ के कलाकारों ने भारत का राष्ट्रीय गीत ‘वंदे मातरम’ प्रस्तुत कर सबको मंत्रमुग्ध कर दिया। समूह की सदस्य नीना ने बताया कि प्रधानमंत्री को यह प्रस्तुति बेहद पसंद आई और उन्होंने स्लोवाक कलाकारों द्वारा किए गए हिंदी के सटीक उच्चारण की खुलकर तारीफ की। इसके साथ ही, प्रसिद्ध स्लोवाक आध्यात्मिक संगीत समूह ‘महादेवा कीर्तन प्रोजेक्ट’ ने भी अपनी विशेष प्रस्तुति दी। बैंड के संस्थापक मारेक जिलिनेक ने इसे अपने देश और कला समूह के लिए एक बड़ा सम्मान बताया

