छपरा, 16 जून (आरएनएस)। आज बिहार सरकार के शिक्षा मंत्री मिथलेश तिवारी के छपरा सर्किट हाउस आगमन पर भाजपा नेता एवं प्रदेश कार्य समिति सदस्य राकेश कुमार सिंह ने अंग वस्त्र और बुके देकर उनका भव्य स्वागत किया तथा उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर सांसद जनार्दन सिंह सिग्रीवाल, जिला अध्यक्ष रंजीत कुमार सिंह, शांतनु सिंह, महामंत्री धर्मेंद्र साह, विवेक सिंह, बलवंत सिंह, नगर मंडल अध्यक्ष संस्कार कुमार, मंडल अध्यक्ष मोनू सिंह, हरी सहनी, मंटू बाबा सहित अनेक भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे। भाजपा नेता राकेश कुमार सिंह ने कहा कि हम चाहेंगे कि आप ऐसे ही आगे बढ़ते रहें और बिहार को शिक्षा के क्षेत्र में नया मुकाम हासिल कराएं, यही बाबा हरिहरनाथ से कामना है। उन्होंने कहा कि पार्टी ने आपको जो जिम्मेदारी दी है, उसे आपने बखूबी निभाया है। संगठन का हो या कोई भी काम, आपकी कार्यशैली की हर जगह सराहना होती है। राकेश सिंह ने शिक्षा मंत्री के कार्यों की प्रशंसा करते हुए कहा कि आपके नेतृत्व में बिहार का शिक्षा विभाग नई ऊंचाइयों को छू रहा है। सभी कार्यकर्ताओं ने मंत्री को बधाई दी।
0

