कोरबा 13 जुलाई (आरएनएस)। छत्तीसगढ़ शासन द्वारा किसानों की आय बढ़ाने के उद्देश्य से मुख्यमंत्री वृक्ष संपदा योजना की शुरूआत की गई है, जिसके तहत उनकी जमीनों पर वन विभाग द्वारा जल्द तैयार होने वाले प्रजाति के निलगिरी, सागौन व अन्य पौधे लगाये जा रहे है।
वृक्षारोपण पर होने वाले सारा खर्च विभाग वहन कर रहा है। इसके लिए किसानों को केवल अपनी सहमति व जमीन देनी पड़ती है। शासन का कहना है कि वृक्षों के बड़े होने पर किसान इसे बेचकर अच्छा आय अर्जित कर सकते है। कटघोरा वन मण्डल के केंदई, एतमानगर, पसान, चैतमा, कटघोरा एवं पाली वन परिक्षेत्र में इस योजना का क्रियान्वयन तेजी से हो रहा है। इसी कड़ी में केंदई रेंज के मदनपुर सर्किल में मुख्यमंत्री वन संपदा योजना के तहत बड़ी संख्या में किसानों की जमीन पर पेड़ लगाकर सीएफओ मंगल नायक व बीएफओ पवन बिंझवार ने उन्हें प्रोत्साहित किया।
००
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

