छात्राओं हेतु शुरू की ग्लोबल एजुकेशन और प्रतियोगी परीक्षाओं की विशेष सुविधा: डा. राहुल सिंह
सिरसा 18 जून (आरएनएस)। मोदी यूनिवर्सिटी ऑफ साइंस एंड टेक्नोलॉजी एवं मोदी स्कूल छात्राओं को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, सुरक्षित आवासीय वातावरण और आधुनिक करियर उन्मुख सुविधाएं प्रदान कर रहा है। विश्वविद्यालय में इंजीनियरिंग, लॉ, डिजाइन, मैनेजमेंट एवं लिबरल आट्र्स एंड साइंसेज जैसे पारंपरिक पाठ्यक्रमों के साथ डेटा साइंस, मशीन लर्निंग, फॉरेंसिक साइंस, साइकोलॉजी, फिजियोथेरेपी, जर्नलिज्म तथा न्यूक्लियर साइंस, साइबर सिक्योरिटी, डिजिटल मार्केटिंग, व/वक डिजाइन जैसे आधुनिक विषयों में भी अध्ययन की सुविधा उपलब्ध है। उपरोक्त जानकारी विश्वविद्यालय के ज्वाइंट डीन एडमिशन डा. राहुल सिंह शेखावत एवं करियर काउंसलर शिवी शर्मा और निकिता संचेती ने बुधवार को मीडिया से बातचीत करते हुए दी। उन्होंने बताया कि जयपुर/बीकानेर राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित 265 एकड़ में फैला विश्वविद्यालय परिसर देशभर की छात्राओं को सुरक्षित एवं प्रेरणादायक वातावरण उपलब्ध कराता है। फामेर्सी क्षेत्र में बढ़ते रोजगार अवसरों को ध्यान में रखते हुए स्कूल ऑफ फामेर्सी के अंतर्गत डी-फार्मा एवं बी-फार्मा जैसे पाठ्यक्रम भी छात्राओं के लिए आकर्षक विकल्प के रूप में प्रस्तुत किए गए। उन्होंने बताया कि 12वीं में 97 प्रतिशत या उससे अधिक अंक प्राप्त करने वाली छात्राओं को 100 प्रतिशत तक छात्रवृत्ति प्रदान की जाएगी। इसके अलावा राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगी परीक्षाओं के आधार पर भी छात्रवृत्ति का लाभ दिया जाएगा। इसके साथ ही सीयूईटी के फॉर्म में छात्राएं मोदी विश्वविद्यालय को वरीयता के तौर पर भी चुन सकती है। विश्वविद्यालय प्रशासन ने प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए विशेष सुविधाओं की जानकारी देते हुए बताया कि छात्राओं हेतु यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा का फाउंडेशन कोर्स शुरू किया गया है। इस कोर्स में इतिहास, राजनीति विज्ञान, अर्थशास्त्र, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी, पर्यावरण तथा समसामयिक घटनाओं जैसे विषय शामिल किए गए हैं, जिससे छात्राओं की प्रारंभिक स्तर से ही मजबूत शैक्षणिक नींव तैयार हो सके। इसके साथ ही विश्वविद्यालय परिसर स्थित मोदी स्कूल (रेजिडेंशियल) ने फिजिक्स वाला के साथ सांझेदारी कर आईआईटी-जेईई एवं नीट की तैयारी हेतु इंटीग्रेटेड प्रोग्राम प्रारंभ किया है। इस कार्यक्रम के अंतर्गत छात्राओं को स्कूल परिसर में ही अनुभवी फैकल्टी द्वारा कोचिंग सुविधा नि:शुल्क उपलब्ध कराई जा रही है। इसी के साथ देश की प्रसिद्ध करियर लांचर छात्राओं को सीयूईटी-आईपीएमएटी सहित 12वीं के पश्चात प्रवेश परीक्षा की तैयारी करवाई जाती है। जबकि स्नात्तक की छात्राओं को सीयूईटी की तैयारी करवाई जाती है। विद्यालय प्रशासन के अनुसार यह कार्यक्रम सीबीएसई पाठ्यक्रम और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी को एक साथ जोड़ता है, जिससे विद्यार्थियों का समय संतुलित रहेगा और वे बेहतर परिणाम प्राप्त कर सकेंगे। स्थानीय विद्यार्थियों के लिए 30 किलोमीटर के दायरे में डे-बोर्डिंग सुविधा भी उपलब्ध है। विश्वविद्यालय के मजबूत प्लेसमेंट रिकॉर्ड का उल्लेख करते हुए उन्होंने बताया कि छात्राओं को अमेजन, जेपी मॉर्गन, ओरेकल, वीजा, वॉलमार्ट, सैमसंग, गो डैडी, गूगल, माइक्रोसॉफ्ट और एचएसबीसी जैसी प्रतिष्ठित कंपनियों में अवसर प्राप्त हो रहे हैं। हाल ही में छात्राओं को 41 लाख रुपये तक का पैकेज मिला है। वैश्विक एक्सपोजर को बढ़ावा देने के लिए विश्वविद्यालय ने 20 से अधिक अंतरराष्ट्रीय संस्थानों के साथ शैक्षणिक सहयोग स्थापित किया है, जिसके माध्यम से छात्राओं को अमेरिका, फ्रांस, जर्मनी, इंडोनेशिया और कनाडा जैसे देशों में अध्ययन एवं इंटर्नशिप के अवसर प्राप्त हो रहे हैं। गौरतलब है की मोदी विश्वविद्यालय के अंतर्गत चलने वाले ऑनलाइन कोर्सेज में छात्राओं के साथ छात्र भी एमबीए, मास्टर इन मास कम्युनिकेशन के साथ बी सी ए, बी कॉम, बी ए एवं ए ए, एम कॉम में दाखिला ले सकते हैं। विश्वविद्यालय प्रशासन ने कहा कि आधुनिक शिक्षा, प्रतियोगी परीक्षा मार्गदर्शन, कौशल विकास और सुरक्षित वातावरण के माध्यम से छात्राओं को आत्मनिर्भर एवं नेतृत्व सक्षम बनाने की दिशा में निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

