० स्वामी आत्मानंद स्कूल मनेंद्रगढ़ में आयोजित कार्यक्रम में भरतपुर-सोनहत विधायक रेणुका सिंह रहेंगी मुख्य अतिथि
० स्वस्थ आयु के लिए योग थीम पर होगा सामूहिक योगाभ्यास
एमसीबी, 17 जून (आरएनएस)। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर 21 जून को एमसीबी जिले के विकासखंड मनेंद्रगढ़ स्थित स्वामी आत्मानंद स्कूल परिसर में जिला स्तरीय भव्य योग कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। योग, स्वास्थ्य एवं जनभागीदारी को समर्पित इस विशेष आयोजन में भरतपुर-सोनहत विधायक रेणुका सिंह मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगी।
इस वर्ष अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की थीम स्वस्थ आयु के लिए योग निर्धारित की गई है। इसी थीम के अनुरूप आयोजित कार्यक्रम में प्रशिक्षित योग प्रशिक्षकों के मार्गदर्शन में सामान्य योग प्रोटोकॉल के तहत योगासन, प्राणायाम एवं ध्यान का अभ्यास कराया जाएगा। कार्यक्रम का उद्देश्य आमजन को योग के प्रति जागरूक करना तथा उन्हें नियमित योगाभ्यास के लिए प्रेरित करना है।
जिला स्तरीय इस आयोजन में जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों-कर्मचारियों, विद्यार्थियों, सामाजिक संगठनों, स्वयंसेवी संस्थाओं एवं आम नागरिकों की सहभागिता रहेगी। कार्यक्रम के माध्यम से योग के महत्व और उसके स्वास्थ्य लाभों के प्रति व्यापक जन जागरूकता का संदेश दिया जाएगा।
जिला प्रशासन द्वारा आयोजन की सभी आवश्यक तैयारियां सुनिश्चित की जा रही हैं। आयोजन स्थल पर पेयजल, स्वास्थ्य सुविधा, स्वच्छता, सुरक्षा, बैठक व्यवस्था तथा अन्य मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। जिला प्रशासन ने जिलेवासियों से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर कार्यक्रम को सफल बनाने और योग को जन-जन तक पहुंचाने के इस अभियान में सहभागी बनने की अपील की है।
अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का यह जिला स्तरीय आयोजन एमसीबी जिले में स्वास्थ्य जागरूकता, सामुदायिक सहभागिता एवं सकारात्मक जीवनशैली को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल होगी तथा ”स्वस्थ आयु के लिए योगÓÓ के संदेश को व्यापक स्तर पर प्रसारित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।
०
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

