०जैविक, प्राकृतिक और आधुनिक खेती की जानकारी से लाभान्वित हुए 800 किसान, उत्कृष्ट कृषकों का हुआ सम्मान
कवर्धा,17 जून (आरएनएस)। किसानों को आधुनिक कृषि तकनीकों से जोडऩे, प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण को बढ़ावा देने और खेती को अधिक लाभकारी बनाने के उद्देश्य से कृषि विभाग द्वारा खेत बचाओ अभियान 12 साल विश्वास के, जनकल्याण के के अंतर्गत कृषि कार्यशाला एवं कृषि मेले का आयोजन किया गया। जिले में आयोजित इस कार्यक्रम में लगभग 800 किसानों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और कृषि क्षेत्र की नई तकनीकों एवं योजनाओं की जानकारी प्राप्त की।कार्यशाला में किसानों को जैविक खेती, प्राकृतिक कृषि, आधुनिक कृषि तकनीकों एवं टिकाऊ कृषि पद्धतियों के संबंध में विस्तृत जानकारी दी गई। वक्ताओं ने कहा कि जैविक खेती अपनाने से मिट्टी की उर्वरता सुरक्षित रहती है, उत्पादन की गुणवत्ता में वृद्धि होती है तथा पर्यावरण संरक्षण को भी बढ़ावा मिलता है। कार्यक्रम में उपस्थित जनप्रतिनिधियों ने किसानों से जैविक एवं प्राकृतिक खेती अपनाने का आह्वान करते हुए कहा कि समृद्ध किसान ही विकसित भारत की मजबूत आधारशिला हैं।कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में पूर्व विधायक भूपेंद्र सिंह ठाकुर उपस्थित रहे। कार्यक्रम में अध्यक्ष, कृषि कल्याण बोर्ड छत्तीसगढ़ सुरेश चंद्रवंशी, राकेश तिवारी, अध्यक्ष गौ सेवा आयोग छत्तीसगढ़ विशेषर पटेल, चैलेश्वर चंद्राकर, राजेंद्र चंद्रवंशी, भुनेश्वर चंद्राकर, रविन्द्र सिंह ठाकुर, पूर्व विधायक कवर्धा डॉ. सियाराम साहू, पवन पटेल, जिला कृषि सभापति रामकुमार भट्ट, उपाध्यक्ष जिला पंचायत कैलाश चंद्रवंशी, नगर पालिका अध्यक्ष चन्द्र प्रकाश चंद्रवंशी, अशोक चंद्रवंशी तथा मुकेश सिंह ठाकुर, बसंत शर्मा, भागवत साहू, विनोद चंद्रवंशी, त्रिलोक वर्मा, नरेश साहू, भोला सिन्हा, हेमंत सिंह चैहान एवं कुलेश साहू सहित अनेक जनप्रतिनिधि एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे।इस अवसर पर कृषि विभाग, कृषि विज्ञान केंद्र नेवारी, संत कृषि महाविद्यालय एवं अनुसंधान केंद्र कवर्धा के सहयोग से किसानों को विभिन्न कृषि योजनाओं, नवीन तकनीकों, उन्नत बीज, कृषि औषधियों तथा आधुनिक कृषि उपकरणों की जानकारी प्रदान की गई। साथ ही उत्कृष्ट एवं सफल किसानों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। किसानों को उन्नत किस्म की अरहर मिनीकिट वितरित की गई तथा मत्स्य पालन विभाग द्वारा मछली बीज एवं आइस बॉक्स का वितरण भी किया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य किसानों को आत्मनिर्भर बनाना तथा उन्हें आधुनिक, वैज्ञानिक एवं पर्यावरण-अनुकूल कृषि पद्धतियों से जोडऩा रहा।
०००
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

