० गांव में अवैध निर्माण और अवैध शराब की बिक्री पर रोक लगाने आवेदन सौंपे ग्रामीण
० कलेक्टर जनदर्शन में प्राप्त हुए 135 आवेदन
दुर्गं, 17 जून (आरएनएस)। कलेक्टर अभिजीत सिंह के निर्देश पर आज जिला कार्यालय के सभाकक्ष में आयोजित जनदर्शन कार्यक्रम में अपर कलेक्टर सिल्ली थॉमस ने जनदर्शन कार्यक्रम में पहुंचे जनसामान्य लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनी। उन्होंने जनदर्शन में पहुंचे सभी लोगों की समस्याओं को गंभीरता से सुना और समुचित समाधान एवं निराकरण करने संबंधित विभागों को शीघ्र कार्यवाही करने आवेदन मार्क किया। जनदर्शन में अवैध कब्जा, आवासीय पट्टा, प्रधानमंत्री आवास, भूमि सीमांकन कराने, सीसी रोड निर्माण, ऋण पुस्तिका सुधार, आर्थिक सहायता राशि दिलाने सहित विभिन्न मांगों एवं समस्याओं से संबंधित आज 135 आवेदन प्राप्त हुए।
कलेक्टर जनदर्शन में दुर्ग नगर के पटरीपार सिकोला भांठा, सिकोला बस्ती, जवाहर नगर, शक्ति नगर क्षेत्र के रहवासी स्थानीय जनप्रतिनिधियों के साथ शासकीय आयुर्वेदिक चित्सिालय को यथास्थान रखने संबंधी आवेदन सौंपे। अपर कलेक्टर ने सीएमएचओ दुर्ग को आवेदन मार्क कर वस्तुस्थिति से अवगत कराते हुए आवश्यक पहल करने के निर्देश दिये। प्रगति नगर रिसाली वार्ड-22 के नागरिकों ने अधूरी नाली निर्माण कार्य को पूर्ण कराने आवेदन प्रस्तुत किये। स्मृति नगर भिलाई के लोगों ने बंद भारतम पार्क को अतिक्रमण मुक्त कराने आवेदन प्रस्तुत किये। अपर कलेक्टर ने संबंधित नगर निगम आयुक्त को आवश्यक कार्यवाही के लिए आवेदन मार्क किये। वार्ड-25 जवाहर नगर भिलाई के निवासियों ने जवाहर विद्यालय के सामने सड़क मरम्मत करवाने की फरियाद की। रिसाली के भोज ठाकुर ने छत्तीसगढ़ महतारी दुलार योजना अंतर्गत चौथी कक्षा में अध्ययनरत पुत्र सयुष ठाकुर को आर्थिक सहायता की अगली किश्त राशि प्रदान कराने की मांग की। अपर कलेक्टर ने आवश्यक पहल हेतु आवेदन जिला शिक्षा अधिकारी को मार्क किया। ग्राम कचान्दुर के किसानों ने राईस मिलर्स द्वारा रास्ते में बाउण्ड्रीवॉल निर्माण करने पर मार्ग बाधित होने की शिकायत की है। उन्होंने आवागमन हेतु रास्ता दिलाने आवेदन प्रस्तुत किये। अपर कलेक्टर ने तहसीलदार दुर्ग को आवश्यक कार्यवाही हेतु निर्देशित किया। भिलाई सेक्टर-07 वार्ड-67 के निवासियों ने भिलाई में पीलिया रोग के बढ़ते प्रकोप को रोकने गुहार लगायी। अपर कलेक्टर ने सीएमएचओ दुर्ग को क्षेत्र में आवश्यक स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के निर्देश दिये। जिले के धमधा तहसील अंतर्गत ग्राम बिरौंदा के समस्त ग्रामवासियों ने ग्राम में अवैध निर्माण और अवैध शराब बिक्री पर रोग लगाने अपनी आवेदन प्रस्तुत किये। अपर कलेक्टर ने राजस्व और आबकारी विभाग के अधिकारियों को ग्रामीणों की मांग पर आवश्यक कार्यवाही कर रोक लगाने हेतु पहल करने निर्देशित किया। इस अवसर पर नगर निगम, खाद्य एवं अन्य विभाग के अधिकारी उपस्थित थे।
०
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

