रायपुर,,17 जून(आरएनएस)। छत्तीसगढ़ पुलिस मुख्यालय, नवा रायपुर द्वारा जारी आदेश के तहत राज्य पुलिस विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। पुलिस स्थापना बोर्ड की अनुशंसा पर 61 निरीक्षकों का तबादला करते हुए उन्हें नई पदस्थापना इकाइयों में अस्थायी रूप से आगामी आदेश तक पदस्थ किया गया है। आदेश तत्काल प्रभाव से लागू होगा।
जारी सूची के अनुसार केशरी चंद्र साहू एवं हेमन लाल भुज्यारी को जिला बस्तर से जिला खैरागढ़-छुईखदान-गंडई, चाणक्य कुमार नाग को बस्तर से महासमुंद, उमेश पाटिल को बस्तर से धमतरी, डोमेंद्र सिन्हा को बस्तर से गरियाबंद तथा छत्रपाल सिंह कंवर को बस्तर से रायगढ़ स्थानांतरित किया गया है।
इसी प्रकार गोपेंद्र पटेल को कोंडागांव से राजनांदगांव, विजय पटेल को दंतेवाड़ा से बस्तर, विमल राय को दंतेवाड़ा से रायगढ़, मधुनाथ ध्रुव को दंतेवाड़ा से धमतरी, शंकरलाल ध्रुव एवं प्रह्लाद साहू को दंतेवाड़ा से महासमुंद, सखा राम मंडावी को दंतेवाड़ा से बालोद तथा नरेश सलाम को दंतेवाड़ा से कोंडागांव भेजा गया है।
अमोल खलखो को सुकमा से कोरिया, अनुराग सोनवानी एवं सुनील कुमार सिंह को सुकमा से राजनांदगांव, मोहन निषाद को सुकमा से बालोद, शशिकांत भारद्वाज एवं सलीम खाखा को सुकमा से बिलासपुर तथा सुरेंद्र पामभोई को सुकमा से बस्तर स्थानांतरित किया गया है।
उत्तम कुमार गावड़े एवं नरेश देशमुख को सुकमा से बालोद, अजय सोनकर को सुकमा से बेमेतरा, लक्ष्मण केवट एवं दिलेश्वर चंद्रवंशी को कांकेर से दुर्ग, रामेश्वर प्रसाद देशमुख को कांकेर से राजनांदगांव, जितेंद्र गुप्ता, संजय शिंदे एवं विजय वर्मा को कांकेर से बिलासपुर, रामजी लाल तारसे एवं रमन लाल उसेंडी को कांकेर से धमतरी, ओमकार सिंह दीवान को कांकेर से महासमुंद तथा विनोद कुमार साहू को कांकेर से रायपुर नगर पदस्थ किया गया है।
मनोज सिंह को बीजापुर से बिलासपुर, नरेंद्र दुबे को बीजापुर से बालोद, हुलालाल चंद्राकर को बीजापुर से दुर्ग, मनोज कौशिक को बीजापुर से कोरबा, प्रमोद कश्यप को बीजापुर से जांजगीर-चांपा, अवनी सिन्हा को बीजापुर से बलौदाबाजार-भाटापारा, हरिनाथ रावत एवं खारिका मंडावी को बीजापुर से राजनांदगांव स्थानांतरित किया गया है।
भीषण पिर्या एवं घुनाराम ओझे को नारायणपुर से दुर्ग, सोन सिंह सोरी को नारायणपुर से बालोद, धर्मराम मिर्की को नारायणपुर से रायगढ़, विनोद एक्का को नारायणपुर से सक्ती, रितेश यादव को नारायणपुर से महासमुंद, जनक साहू को नारायणपुर से बेमेतरा, प्रदीप कुमार बिसेन को नारायणपुर से रायपुर ग्रामीण तथा संजय खेस को नारायणपुर से बस्तर भेजा गया है।
इसके अलावा अमित पद्मशाली को बस्तर से रायपुर नगर, रोशन कौशिक को कोंडागांव से रायगढ़, भोगराज ध्रुव को कोंडागांव से गरियाबंद, सुशील पटेल को कोंडागांव से जांजगीर-चांपा, संजय उरसा को दंतेवाड़ा से बस्तर, अब्दुल समीर को सुकमा से राजनांदगांव, सुरेंद्र राम यादव को सुकमा से कोरबा, रविशंकर ध्रुव को कांकेर से दुर्ग, राकेश राठौर को कोंडागांव से सक्ती तथा सत्यवादी साहू को बीजापुर से सारंगढ़-बिलाईगढ़ स्थानांतरित किया गया है।
पुलिस मुख्यालय द्वारा जारी यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू होगा। आदेश की प्रति सभी रेंज पुलिस महानिरीक्षकों, जिला पुलिस अधीक्षकों एवं संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई हेतु भेजी गई है।
००
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

