कोण्डागांव,18 जून (आरएनएस)। कलेक्टर नुपूर राशि पन्ना ने गुरुवार को केशकाल घाटी में निर्माणाधीन बायपास मार्ग का निरीक्षण कर कार्यों की प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने निर्माण एजेंसी से परियोजना की विस्तृत जानकारी लेते हुए पुलों के निर्माण तथा अन्य आवश्यक कार्यों को सुनियोजित ढंग से निर्धारित समय-सीमा में प्रारंभ करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने निर्माण कार्य में तेजी लाते हुए गुणवत्ता और समयबद्धता सुनिश्चित करने पर विशेष जोर दिया। उल्लेखनीय है कि लगभग 308 करोड़ रुपये की लागत से 11.38 किलोमीटर लंबे केशकाल घाट बायपास का निर्माण किया जा रहा है। इस परियोजना के अंतर्गत दो वृहद एवं दो मध्यम पुलों का भी निर्माण किया जाएगा। बायपास के निर्माण से केशकाल घाटी में यातायात सुगम होगा तथा आवागमन अधिक सुरक्षित और सुविधाजनक बनेगा। निरीक्षण के दौरान एसडीएम केशकाल आकांक्षा नायक सहित संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।
०००
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

