०कलेक्टर ने औद्योगिक वातावरण को सुदृढ़ बनाने के लिए विभागीय समन्वय का दिया आश्वासन
कोण्डागांव,18 जून (आरएनएस)। कलेक्टर नूपुर राशि पन्ना की अध्यक्षता में जिला व्यापार एवं उद्योग केंद्र द्वारा कलेक्टर कार्यालय सभागार में जिले के उद्योगपतियों, व्यापारिक संगठनों एवं चैंबर ऑफ कॉमर्स के प्रतिनिधियों के साथ महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक का उद्देश्य जिले में औद्योगिक विकास को गति देना, उद्योग संचालन से संबंधित प्रशासनिक प्रक्रियाओं का सरलीकरण करना तथा नए उद्योगों की स्थापना को प्रोत्साहित करना था।बैठक में जिला व्यापार एवं उद्योग केंद्र के महाप्रबंधक हिमालय सेठिया, सहायक संचालक कुसुमलता नेताम, सहायक संचालक वीरेंद्र तांडेकर, चैंबर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष प्रवीण कुमार जैन, सचिव गीतेश गांधी, राइस मिलर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष हरीश गोलछा, छत्तीसगढ़ मजदूर शक्ति संघ के प्रदेश मंत्री सुनील रत्नाकर सहित जिले के विभिन्न उद्योगपति एवं व्यापारिक प्रतिनिधि उपस्थित रहे।बैठक के दौरान ‘छत्तीसगढ़ औद्योगिक विकास नीति 2024-2030Ó के अंतर्गत उपलब्ध प्रोत्साहनों, योजनाओं एवं निवेश संभावनाओं पर विस्तृत चर्चा की गई। साथ ही औद्योगिक अधोसंरचना के विकास, नियमों के सरलीकरण, उद्योगों को मिलने वाली सुविधाओं तथा जिले में निवेश के अनुकूल वातावरण तैयार करने के संबंध में सुझाव एवं विचार साझा किए गए।कलेक्टर नूपुर राशि पन्ना ने उद्योग जगत एवं श्रमिक संगठनों के प्रतिनिधियों द्वारा दिए गए सुझावों को गंभीरता से सुनते हुए कहा कि जिले में उद्योगों के विकास एवं निवेश को बढ़ावा देने के लिए प्रशासन हर संभव सहयोग प्रदान करेगा। उन्होंने विभागीय समन्वय को मजबूत बनाकर उद्योगों से संबंधित समस्याओं के त्वरित निराकरण तथा सुगम औद्योगिक वातावरण तैयार करने पर जोर दिया।बैठक में जिले की औद्योगिक संभावनाओं के बेहतर उपयोग, रोजगार सृजन तथा स्थानीय स्तर पर आर्थिक गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए विभिन्न विषयों पर विचार-विमर्श किया गया। कार्यक्रम का समापन महाप्रबंधक हिमालय सेठिया द्वारा आभार प्रदर्शन के
०००
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

