श्रेयस तलपड़े और काजल अग्रवाल की फिल्म द इंडिया स्टोरी का ऐलान इस साल अप्रैल में हुआ था। फिल्म का दमदार टीजर जारी कर दिया गया है, जो शरीर में सिहरन पैदा करने के लिए काफी है। चेट्टन डीके द्वारा निर्देशित और सागर बी शिंदे द्वारा निर्मित-लिखित यह फिल्म खाद्य पदार्थों में मिलावट के गंभीर मुद्दे को उठाती है। यह फिल्म कीटनाशकों व रसायनों के दुरुपयोग और उससे जुड़े घोटालों को उजागर करने का वादा करती है।
टीजर में दिखाया गया है कि कैसे रोजमर्रा के खाने में कैसे उन रासायनिक पदार्थों और कीटनाशकों का दुरुपयोग हो रहा है, जिन्हें धीमा जहर कहा जाता है। टीजर में खाद्य मिलवाटों और दूषित खाना खाने से अस्पताल में भर्ती लोगों के दृश्यों को दिखाया है। यह टीजर लापरवाही, जवाबदेही की कमी और देश के रेगुलेटरी सिस्टम में तत्काल सुधार की जरूरतों को दिखाता है। द इंडिया स्टोरी 24 जुलाई को हिंदी, तेलुगु और तमिल में रिलीज हो रही है।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

