जशपुरनगर, 19 जून (आरएनएस)। कलेक्टर रोहित व्यास ने बगीचा नगर पंचायत के मुख्य नगर पालिका अधिकारी क्षितिज सिंह को कारण बताओ नोटिस जारी किया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार सीएमओ बगीचा द्वारा पत्र क्रमांक 358 दिनांक 22 मई 2026 के माध्यम से एक निजी व्यक्ति को नगर पंचायत बगीचा क्षेत्रांतर्गत मकानों में ए.सी.पी. सीट नंबर प्लेट लगाने एवं निर्धारित शुल्क वसूलने हेतु अनुमति प्रदान की गई थी।
कलेक्टर ने माना है कि अनुमति जारी करने से पूर्व सक्षम प्राधिकारी की स्वीकृति, परिषद का संकल्प, प्रचलित नियमों एवं वैधानिक प्रावधानों का पालन नहीं किया गया है। जिस हेतु सीएमओ को 03 दिवस के भीतर 5 बिंदुओं पर स्पष्ट जवाब प्रस्तुत करने निर्देशित किया है। निर्धारित समयावधि में जवाब प्राप्त नहीं होने अथवा असंतोषजनक पाए जाने पर नियमानुसार एकपक्षीय कार्यवाही की जाएगी।
०
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

