राम चरण की फिल्म पेद्दी बॉक्स ऑफि़स पर अपने तीसरे हफ़्ते में है और अब इसकी कमाई की रफ्तार काफी धीमी पड़ गई है और ये तीन करोड़ का कलेक्शन भी नहीं कर पा रही है. हालांकि यह स्पोर्ट्स-एक्शन ड्रामा 2026 की सबसे ज़्यादा कमाई करने वाली तेलुगु फि़ल्मों में से एक बनी हुई है, लेकिन शुरुआती हफ़्ते और दूसरे वीकेंड में हुई ज़बरदस्त कमाई के मुकाबले दूसरे हफ्ते के वीकडेज में इसकी कमाई में काफ़ी गिरावट आई है. चलिए यहां जानते हैं इस फिल्म ने रिलीज के 15वें दिन यानी तीसरे गुरुवार को कितना कलेक्शन किया है?
बुची बाबू सना निर्देशित पेद्दी ने बॉक्स ऑफिस पर ठीक परफार्म किया है लेकिन ये बंपर कमाई नहीं कर पाई है. अब ये रिलीज के तीसरे वीक में एंट्री कर चुकी है और इसकी रफ्तार भी सुस्त पड़ती जा रही है. इन सबके बीच शुक्रवार से फि़ल्म के थिएट्रिकल वर्जन में में लगभग छह मिनट के नए सीन जोड़े जाएंगे. मेकर्स को उम्मीद है कि ऐसा होने से तीसरे वीकेंड से पहले दर्शकों की संख्या बढ़ सकती है.
वहीं फिल्म के कलेक्शन की बात करे तो सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक पेद्दी ने रिलीज के 15वें दिन यानी तीसरे फ्राइडे को 2 करोड़ कमाए हैं. इसी के साथ पेद्दी की 15 दिनों की कुल कमाई अब 228 करोड़ रुपये हो गई है.
सिनेमा हॉल में फिल्म देखने के एक्सपीरियंस को और बेहतर बनाने के लिए, मेकर्स ने हाल ही में घोषणा की कि शुक्रवार से फिल्म में कुछ और सीन जोड़े जाएंगे. एक नया पोस्टर शेयर करते हुए टीम ने लिखा, पेद्दी का अनुभव और बेहतर होने वाला है. कल से सिनेमाघरों में फिल्म में 5 मिनट 56 सेकंड के नए सीन जोड़े जाएंगे. यह कदम तीसरे वीकेंड से पहले उठाया गया है. इससे फि़ल्म को दोबारा देखने वाले फ़ैन्स की संख्या बढ़ सकती है और साथ ही ऐसे दर्शक भी आकर्षित हो सकते हैं जिन्होंने अभी तक फि़ल्म नहीं देखी है।
आने वाला वीकेंड पेद्दी के लिए बहुत अहम होगा. यह देखना दिलचस्प होगा कि क्या नए जोड़े गए सीन से कलेक्शन में सुधार होता है और फि़ल्म को बॉक्स ऑफि़स पर नई रफ़्तार मिलती है.
बुची बाबू सना के निर्देशन में बनी पेद्दी में राम चरण के साथ जाह्नवी कपूर, शिवा राजकुमार और जगपति बाबू मुख्य भूमिकाओं में हैं. यह फि़ल्म एक ग्रामीण की कहानी है जो निजी चुनौतियों का सामना करते हुए पैरा-एथलीट बनता है और अपनी कम्यूनिटी के विकास के लिए संघर्ष करता है.
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

