अर्जुन सर्जा की हालिया रिलीज फिल्म ‘ब्लास्टÓ ने बॉक्स ऑफिस पर धमाकेदार परफॉर्म किया है. वहीं फैंस इसके डिजिटल प्रीमियर का भी इंतजार कर रहे हैं.फाइनली अब मेकर्स और स्ट्रीमिंग प्लेटफ़ॉर्म ने फि़ल्म की डिजिटल रिलीज़ की ऑफिशियल अनाउंसमेंट कर दी है. जानते हैं ये फिल्म ओटीटी पर कब और कहां स्ट्रीम करेगी?
अर्जुन सर्जा, अभिरामी और प्रीति मुकुंदन स्टारर एक्शन ड्रामा ब्लास्ट साल 2026 की सरप्राइज़ हिट फि़ल्मों में से एक साबित हुई है. एक्शन, फैमिली इमोशनंस और सोशल थीम के ब्लेंड वाली ब्लास्ट ने तमिल और तेलुगु दोनों बाज़ारों में दर्शकों का दिल जीत लिया. वहीं थिएटर में मिली सफलता और बॉक्स ऑफि़स पर शानदार परफॉर्म करने के बाद अब यह फि़ल्म ऑनलाइन स्ट्रीम होने जा रही है. मेकर्स द्वारा की गई अनाउंसमेंट के मुताबिक ब्लास्ट 25 जून से ओटीटी के दिग्गज प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होगी. यह फि़ल्म कई भाषाओं में रिलीज़ होगी, जिससे यह दुनिया भर के दर्शकों के लिए अवेलेबल हो जाएगी.
अर्जुन सर्जा की एक्शन एंटरटेनर ब्लास्ट तीसरे हफ़्ते में भी बॉक्स ऑफि़स पर लगातार अच्छा परफॉर्म कर रही है. उम्मीद के मुताबिक वीकडेज में इसकी कमाई थोड़ी कम हुई है, लेकिन फि़ल्म थिएटर में मज़बूती से टिकी हुई है., इसकी कामयाबी ने इसे इस सीजऩ की अहम तमिल फि़ल्मों में से एक बना दिया है. सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक, ब्लास्ट ने भारत में 19वें दिन (तीसरे सोमवार) 0.93 करोड़ रुपये की नेट कमाई की. फि़ल्म ने वीकेंड पर ज़बरदस्त कमाई की थी जिसमें 17वें दिन 2.26 करोड़ रुपये और 18वें दिन 2.65 करोड़ रुपये शामिल हैं. फिलहाल इस फिल्म भारत में कुल नेट कलेक्शन 47.58 करोड़ रुपये हो गया है, जबकि इसका ग्रॉस कलेक्शन 54.70 करोड़ रुपये है.
ब्लास्ट ने घरेलू मार्केट के अलावा इंटरनेशनल मार्केट में भी अच्छे आंकड़े दर्ज किए हैं. फि़ल्म ने ओवरसीज में 14.05 करोड़ रुपये का ग्रॉस कलेक्शन किया है, जिससे पता चलता है कि विदेशी दर्शकों से इसे अच्छा रिस्पॉन्स मिला है. घरेलू और इंटरनेशनल कलेक्शन को मिलाकर फि़ल्म का वर्ल्डवाइड कलेक्शन 68.75 करोड़ रुपये से ज़्यादा हो गया है.
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

