रायपुर,20 जून (आरएनएस)। छत्तीसगढ़ में एमसीसीआर ट्रस्ट द्वारा यूनिसेफ के सहयोग से बीते 5 वर्षों से स्वास्थ्य, पोषण, शिक्षा एवं बाल अधिकार के क्षेत्र में उत्कृष्ट एवं सराहनीय योगदान देने वाले पत्रकारों एवं मीडिया संस्थानों को मीडिया फॉर चिल्ड्रन अवार्ड से सम्मानित किया जा रहा है। इसी कड़ी में इस वर्ष भी श्रेष्ठ रिपोर्टिंग के लिए प्रदेश के 9 पत्रकारों और दो फोटोग्राफरों को सम्मानित किया गया।
छत्तीसगढ़ में एमसीसीआर ट्रस्ट द्वारा यूनिसेफ के सहयोग से वर्ष 2020 में शुरू किया गया यह पहला विशिष्ट मीडिया पुरस्कार है। इस पुरस्कार का मुख्य उद्देश्य बाल अधिकारों, उनकी सफलताओं और नवाचारों को विकास के केंद्र में लाना है। बाल-हितों पर प्रकाश डालने और समाज में बाल अधिकारों के बारे में जागरूकता बढ़ाने वाले मीडियाकर्मियों को प्रोत्साहित करने की दिशा में इस वर्ष, रूचि पांडेय को डिजिटल मीडिया के लिए,अनुज नहरिया , विक्रम तिवारी, यशवंत चक्रधारी, यशवंत सिन्हा को प्रिंट मीडिया के लिए कुश अग्रवाल को इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के लिए, प्रदीप डडसेना, हेमंत गोस्वामी को फोटोग्राफी के लिए और जॉन राजेश पॉल, आर के गांधी, और नारद योगी को रचनात्मक उत्कृष्टता के लिए मीडिया फॉर चिल्ड्रन अवार्ड से सम्मानित किया गया।
००००
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

