० संस्कृति विभाग के सहयोग से लोक -मया ने किया आयोजन
दुर्ग 20 जून (आरएनएस)। छत्तीसगढ़ के लोक -जीवन में प्रचलित लोरिक- चंदा की प्राचीन लोक गाथा की प्रस्तुति बेरला विकास खण्ड के ग्राम कंदई में दी गई। इस लोक कथा के मंचन में डोकरी दाई की भूमिका पर हास्य प्रस्तुति से दर्शक काफी प्रभावित हुए ।ग्रामीण जन देर रात तक वीर लोरिक और चंदा की गाथा देखते और सुनते रहे । कुम्हारी (जिला -दुर्ग ) की सांस्कृतिक संस्था लोक -मया द्वारा यह आयोजन छत्तीसगढ़ सरकार के संस्कृति विभाग और कंदई के स्थानीय ग्रामीणों के सहयोग से किया गया ।लोकमया के अध्यक्ष महेश वर्मा ने स्वागत भाषण में संस्कृति विभाग और ग्रामीणों के प्रति आभार माना। ग्राम कुसमी के कलाकारों ने मंच पर गायन, नर्तन और वादन से मंच पर लोरिक कथा का मंचन किया।विगत ग्यारह जून को हुए इस कार्यक्रम में स्थानीय कला -दलों को भी प्रोत्साहन के लिए मंच पर अवसर दिया। कलाकारों एवं अतिथियों का सम्मान शाल श्रीफल से किया गया। दूरदर्शन रायपुर के कृषि कार्यक्रम के उद्घोषक कलाकार महेश वर्मा ने कार्यक्रम का संचालन किया। राजेन्द्र साहू ने आभार व्यक्त किया।
०००
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

