गरियाबंद, 20 जून (आरएनएस)। जिले में अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाने के तहत गरियाबंद पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 52 पत्ती ताश के साथ जुआ खेल रहे 8 जुआरियों को रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 8,770 रुपये नकद और ताश की गड्डी जब्त की है।
पुलिस के अनुसार 19 जून 2026 को थाना गरियाबंद एवं स्पेशल टीम को मुखबिर से सूचना मिली कि ग्राम आमदी स्थित उप जेल के पीछे कुछ लोग रुपए-पैसों का दांव लगाकर काट पत्ती नामक जुआ खेल रहे हैं। सूचना की पुष्टि के बाद पुलिस टीम ने मौके पर दबिश दी।
रेड कार्रवाई के दौरान कुछ लोग पुलिस को देखकर फरार हो गए, जबकि 8 जुआरियों को मौके पर 52 पत्ती ताश से जुआ खेलते हुए पकड़ लिया गया। तलाशी के दौरान उनके पास से सामूहिक रूप से 8,770 रुपये नकद और ताश की गड्डी बरामद हुई, जिसे गवाहों की मौजूदगी में जब्त किया गया।
गिरफ्तार आरोपियों में मिथलेश ध्रुव, राम ध्रुव, तुकाराम ध्रुव, कुलेश्वर ध्रुव, महेश ध्रुव, रूमेश ध्रुव, हेम कुमार ध्रुव और हेमलाल दीवान शामिल हैं। सभी आरोपी गरियाबंद जिले के विभिन्न गांवों के निवासी हैं।
पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ छत्तीसगढ़ जुआ (प्रतिषेध) अधिनियम 2022 की धारा 3(2) के तहत अपराध दर्ज कर विधिसम्मत कार्रवाई की है।
गरियाबंद पुलिस ने कहा है कि जिले में जुआ, सट्टा और अन्य अवैध गतिविधियों के खिलाफ अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।
०
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

