बालोद, 21 जून (आरएनएस)। नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट (नीट) की परीक्षा आज दोपहर को आयोजित होगी। कैनरा बैंक में विशेष सुरक्षा के बीच रखे गए प्रश्नपत्रों के पैकेटों को आज सुबह कलेक्टर श्रीमती दिव्या उमेश मिश्रा एवं एसपी श्री योगेश कुमार पटेल की मौजूदगी में संबंधित परीक्षा केन्द्रों के लिए रवाना किया गया। सुरक्षा के तौर पर जिला पुलिस बल के अलावा सीआरपीएफ के अधिकारी एवं जवान उपस्थित थे। उल्लेखनीय है कि आज दोपहर 02 से 05 बजे के बीच नीट की प्रवेश परीक्षा आयोजित होगी, जिसके लिए जिले में दो परीक्षा केन्द्र स्थापित किए गए हैं जिनमें पीएमश्री जवाहर नवोदय विद्यालय दुधली तथा स्वामी आत्मानंद हिन्दी माध्यम विद्यालय दुधली शामिल है।
००००
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

