० शासन के विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का किया गया पंजीयन
बालोद, 21 जून (आरएनएस)। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में केन्द्र सरकार के 12 वर्ष का कार्यकाल पूर्ण होने के उपलक्ष्य में ÓÓविश्वास के, विकास के, जनकल्याण केÓÓ 03 दिवसीय पंजीकरण शिविर का आयोजन 18 से 20 जून तक सांस्कृतिक भवन नगर पंचायत डौण्डी में आयोजित किया गया। शिविर में विभिन्न विभागों में संचालित हितग्राहीमूलक योजनाओं आयुष्मान भारत, आयुष्मान वय वंदना, पीएम सूर्यघर, पीएम स्वनिधि, प्रधानमंत्री आवास योजना, जलजीवन मिशन, पीएम कौशल विकास योजना, पेंशन इत्यादि योजनाओं के तहत पात्र हितग्राहियों का पंजीयन किया गया। इस अवसर पर नगर पंचायत डौण्डी अध्यक्ष मोहंतीन चैरका, उपाध्यक्ष श्री संजीव पार्षद श्री संतोष कुमार देवांगन, मुख्य नगर पालिका अधिकारी श्री रत्न भूषण वाहने एवं अन्य अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे।
०००
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

