0-56 स्थायी और 161 गिरफ्तारी वारंटों की तामिली, जूटमिल थाना रहा अव्वल
रायगढ़, 21 जून (आरएनएस)। रायगढ़ पुलिस द्वारा फरार आरोपियों और वारंटियों की गिरफ्तारी के लिए चलाए गए विशेष अभियान ‘ऑपरेशन क्लीन हंटÓ के तहत बड़ी सफलता हासिल की गई है। 15 जून से 20 जून 2026 तक चले अभियान में जिले के विभिन्न थाना एवं चौकी क्षेत्रों से कुल 217 फरार वारंटियों को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया। इनमें 56 स्थायी वारंट और 161 गिरफ्तारी वारंटों की तामिली की गई।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह के निर्देशन में संचालित इस अभियान का उद्देश्य न्यायालय से जारी वारंटों का निष्पादन कर फरार आरोपियों को कानून के दायरे में लाना था।
अभियान के दौरान थाना जूटमिल की टीम ने सर्वाधिक 31 वारंटों की तामिली कर उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। इनमें 18 गिरफ्तारी वारंट और 13 स्थायी वारंट शामिल हैं। वहीं थाना छाल ने 25 वारंटों की तामिली कर दूसरा स्थान प्राप्त किया, जिसमें 18 गिरफ्तारी वारंट और 7 स्थायी वारंट शामिल रहे।
इसके अलावा थाना धरमजयगढ़ ने 15, लैलूंगा और खरसिया ने 14-14, कोतवाली और भूपदेवपुर ने 11-11, चक्रधरनगर और कोतरारोड़ ने 10-10 वारंटों की तामिली की। वहीं चौकी खरसिया ने 9, थाना पूंजीपथरा और तमनार ने 8-8, कापू ने 6, घरघोड़ा ने 5 तथा पुसौर थाना ने 4 गिरफ्तारी वारंटों का निष्पादन किया।
स्थायी वारंटों की तामिली में थाना चक्रधरनगर ने 7, कोतवाली ने 6, घरघोड़ा, कापू और तमनार ने 3-3 तथा धरमजयगढ़, भूपदेवपुर और पुसौर ने 2-2 स्थायी वारंटियों को गिरफ्तार किया।
एसएसपी शशि मोहन सिंह ने कहा कि फरार आरोपियों और न्यायालय से जारी वारंटों की तामिली रायगढ़ पुलिस की प्राथमिकताओं में शामिल है। उन्होंने कहा कि ‘ऑपरेशन क्लीन हंटÓ के माध्यम से कानून से बचने का प्रयास करने वाले व्यक्तियों के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है और यह अभियान आगे भी निरंतर जारी रहेगा।
उन्होंने स्पष्ट किया कि गंभीर अपराधों में शामिल फरार आरोपियों के विरुद्ध कठोर वैधानिक कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी तथा किसी भी वारंटी को कानून से बचने नहीं दिया जाएगा।
0
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

